Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

मुंह के छाले || Mouth ulcers ||

मुंह के छाले

आज हम मुंह के छालों के विषय में बात करेंगे।  यह भी एक छोटी सी समस्या है, परंतु जब हो जाता है, तो बहुत कष्ट देता है। मुंह में छाले पेट की गड़बड़ी के कारण होते हैं।
           मुंह में छाले होते रहते हैं, मतलब बड़ी आंत साफ नहीं है। ज्यादा गर्म चीजों को खाने से, अमाशय की गड़बड़ी, रक्त की अशुद्धि आदि कारणों से मुंह में छाले होते हैं। यह छाले कभी जीभ की नोक पर, कभी पूरी जीभ पर, कभी होंठ के अंदर वाले हिस्से में निकलते हैं। छालों के कारण मुंह में बार- बार पानी आने लगता है। इन छालों में जलन तथा दर्द रहता है।

मुंह के छालों को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय निम्न प्रकार हैं  :-

1.  भोजन के बाद सौंफ (पिसी हुई) के पानी से कुल्ला करें आराम मिलेगा।

2.  तुलसी के पत्तों का रस जीभ तथा दाँतों पर लगाएं, छाले ठीक होंगे।

3.  दो चम्मच हल्दी का चूर्ण पानी में उबालकर उस से कुल्ला करने से आराम मिलता है।

4.  गुड़ चूसने से भी मुंह के छालों में आराम मिलता है।

5. गाय के दूध में एक चम्मच घी डालकर रात को सोते समय  पियें।

6. शहद में मुलेठी मिलाकर छालों पर लगाएं तथा मुंह के लार को बाहर गिरने दें, इससे छालों में आराम मिलेगा।

7. ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन कीजिए, इससे पेट साफ होगा और मुंह के छाले नहीं होंगे।

8. भोजन में ठंडी तासीर वाली चीजों को शामिल करें। दही, छाछ और फलों का जूस पिएं।

9.  दिन में तीन चार बार बार छा से कुल्ला करें।

10. खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करें, ऐसा करने से छालों में राहत मिलते है।

 11. प्रभावित जगह पर एलोवेरा लगाने से जलन कम होगी तथा घाव जल्दी भरेंगे।

 12.  मुंह में लौंग का तेल लगाएं।

          पेट में कब्ज बनाने वाले किसी भी भोजन का सेवन न करें तथा अधिक गरिष्ट भोजन से बचें।

16 comments:

  1. very useful tips.. it is the most emerging problem#thanks

    ReplyDelete
  2. BSNL ki naukri ke ssath dr. Kb bn gye, jo bheja achha hai, lekin

    ReplyDelete
    Replies
    1. BSNL ki naukari baad me lagi...isper kaam pahle se chal rha...

      Delete
    2. Humse bahut log bole k ye jo video daal rhi hain wo bhi apna daliye....bas is lekin k liye Rajiv Dixit aur baba ramdev k videos dalte...

      Delete
  3. bahut hi umda jankari... thnx.

    ReplyDelete
  4. प्रायः होने वाली समस्या का बहुत बढ़िया समाधान

    ReplyDelete
  5. मुंह के छाले भी आम समस्या है इस लेख से काफी मदद मिलेगी 👍👍

    ReplyDelete
  6. मुँह के छाले, यह एक बहुत ही आम समस्या हैं। आपने इस पर घरेलू उपचारों को बता कर यह साफ कर दिया है कि इसे शीघ्र ही ठीक किया जा सकता है।
    बहुत ही लाभकारी ब्लॉग।

    ReplyDelete
  7. यह भी एक सामान्य समस्या है, जिससे बहुत परेशानी होती है। इन घरेलू नुस्खों से लाभ मिलेगा।

    ReplyDelete
  8. Aam samasya ka bahut saral upchaar... very useful

    ReplyDelete