Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

Ayurveda The Synthesis of Yoga and Natural Remedies-25-Ajinomoto

अजीनोमोटो 
कभी मत खाना अजीनोमोटो | Side Effects of ...
        अभी तक यहां उन चीजों की चर्चा हुई है जो स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। आज एक ऐसी खाद्य पदार्थ की बात करेंगे जो आजकल धड़ल्ले से उपयोग में लाया जा रहा और ये हमें सिर्फ नुकसान ही पहुंचाता है, यह खाद्य पदार्थ है अजीनोमोटो।

अजीनोमोटो क्या है,(What is Ajinomoto):- यह चमकीले छोटे क्रिस्टल के जैसे दिखता है। अजीनोमोटो में एमिनो एसिड पाया जाता है, जिसे जापानी कंपनी द्वारा बनाया गया है। अजीनोमोटो का दूसरा नाम मोनो सोडियम ग्लूटामेट( MSG) भी है। चीन की खाद्य पदार्थों में अजीनोमोटो का उपयोग होता है। इसके डालने से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। यह सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है।

          इसको लगातार खाने से जीभ एक विशेष प्रकार का स्वाद ग्रहण करने लगती है, जिसे उमामी टेस्ट कहते हैं।यह न मीठा होता है न खट्टा न नमकीन न कसैला। यह एक अलग ही स्वाद है।यदि एक बार जीभ इसक अभ्यस्त हो जाय तो फिर जीभ को कुछ अच्छा नही लगता।
अजीनोमोटो क्या है जानिए इसके फायदे ...
         इसको ऐसे समझ सकते हैं, यह एक ऐसा रसायन है जिसके जीभ पर स्पर्श के बाद जीभ भ्रमित हो जाती है और मष्तिस्क को गलत संदेश भेजती है जिससे कोई भी बेस्वाद खाना अच्छा महसूस होता है। इस रसायन के प्रयोग से शरीर के अंगो उपांगो और मष्तिस्क के बीच संपर्क बाधित होता है, जिसके दूरगामी परिणाम बहुत खतरनाक है।

        आज के दौर में हम घर के बजाय बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

अजीनोमोटो का उपयोग (Uses of Ajinomoto):-  मैगी, चाउमीन, मंचूरियन, स्प्रिंगरोल, आदि चाइनीस व्यंजन में इसका प्रयोग होता है।  इसके अलावा हम चिप्स, पिज्जा, जैसे खाने को पसंद करते हैं, जिनमें अजीनोमोटो का उपयोग होता है। टोमेटो सॉस, सोया सॉस, सभी फास्ट फूड में इसका उपयोग होता है।

अजीनोमोटो के नुकसान ( Side Effects of Ajinomoto): -
Ajinomoto side Effects in Hindi | क्या है अजीनोमोटो ...

                    पहले इसका उपयोग सिर्फ चीन के रसोई में होता था। अब यह धीरे धीरे हमारी भारतीय रसोई में भी घुस गया है। हम समय बचाने के चक्कर में नूडल्स, चाउमीन बनाते हैं, जिसे बच्चे हो या बड़े बहुत चाव से खाते हैं। पर इसके उपयोग से होने वाले नुक्सान की जानकारी हमें  नहीं होती। आइये जानते हैं इसके उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में। 

बच्चों की सेहत पर  आजकल बच्चे फ़ास्ट फ़ूड, जंक फ़ूड, प्रोसेस्ड फूड खाना पसंद करते हैं , जिससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पैर बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे बच्चों में मोटापे की समस्या भी बढ़ रही है। 
माइग्रेन  माइग्रेन एक कॉमन समस्या हो गयी है। अजीनोमोटो के लगातार सेवन से भी यह बीमारी होती है। इसको आधे सिर का दर्द या अधकपारी भी बोलते हैं। 

ब्रेन को नुकसान  अजीनोमोटो के अधिक सेवन से अधिक पसीना आना, चक्कर आना जैसी बीमारी हो सकती है। 

तंत्रिका तंत्र पर असर  इससे शरीर में झुंझुनि , गर्दन में अकड़न, अनिद्रा जैसे रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। 

 सीने में दर्द   अजीनोमोटो का ज्यादा उपयोग करने से सीने में दर्द, धड़कन का बढ़ जाना, ह्रदय की मांसपेशियों में खिचाव जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं। 

#   ब्लड प्रेशर बढ़ना  यह शरीर में सोडियम की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। गर्भवती महिला को इसका सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। 

#   यह  आंखों और तंत्रिका तंत्र को डैमेज कर देता है

अतः इसके सेवन से खुद बचें और दूसरों को भी सलाह दें। 
अजीनोमोटो एक मीठा जहर जाने इसके ...


27 comments:

  1. Aaj ka topic bahut hi umda ha..isper charcha bahut jaruri ha..jis tarah ajinomoto ka prachalan badh rha ha...isper rok lagni chahiye...swastya k liye bahut nuksandeh ha...

    ReplyDelete
  2. मेरा भी मानना है कि सरकार को इस पर रोक लगाने के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए और हम लोगों को भी समाज को विशेषकर बच्चों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना चाहिए।

    ReplyDelete
  3. Ye china walo ne her taraf se sirf nuksaandayak kaam hi kiye hain, hume inki her wastu ka bahishkaar karna chahiye# boycott# Chinese#

    ReplyDelete
  4. गम्भीरता से विचार कीजिये कि .......?

    ReplyDelete
  5. All points are true i have personally searched regarding it once ...it should seriously be eliminated from our diet

    ReplyDelete
  6. We careful from this salt ajinomoto

    ReplyDelete
  7. We careful from this salt ajinomoto

    ReplyDelete
  8. Aise jankariyan likhne walon k bache hamesha ishwar salamt rakhe.

    ReplyDelete
  9. ईश्वर आपको सदा सुखी रखे

    ReplyDelete
  10. बेहद जरूरी जानकारी दी🌺👌🙏👌🌺

    ReplyDelete
  11. अति आवश्यक और लाभप्रद जानकारी

    ReplyDelete
  12. संजय कुमारMarch 1, 2023 at 11:13 PM

    👌👌👌बहुत महत्वपूर्ण आँखे खोलने वाली जानकारी शेयर करने के लिए आप का बहुत बहुत आभार🙏🙏🙏
    सरकार को इस पर बैन लगाना चाहिए

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपकी प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार। हमारे देश में बहुत सी ऐसी चीजें बिकती हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। यहां तक कि जिन चीजों पर विदेशों में बैन है वो भी यहां बड़े आसानी से बिकती हैं। सरकार को तो इन चीजों पर बैन लगाना ही चाहिए साथ ही हम लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है।

      Delete
  13. पवन कुमारMarch 2, 2023 at 2:45 AM

    कितनी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की हैं।
    भाग दौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग
    फास्टफूड ही बड़े चाव से खा रहे है इसका
    दुष्परिणाम भी झेल रहे है लेकिन फिर भी
    मान नही रहे हैं। आपके लेख को पढ़ने के
    बाद शायद लोग कुछ परहेज करें। ऐसी
    महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिये हृदय से
    आपका आभार🙏🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपकी प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक आभार। लेख लिखने का मकसद ही लोगों में जागरूकता लाना है। अगर लेख पढ़ के एक भी व्यक्ति परहेज करे तो इस लेख की सार्थकता होगी।

      Delete
  14. विचारणीय योग्य कथन अतिमहत्वपूर्ण 👌👌

    ReplyDelete
  15. लेकिन इसके बीना तो चल ही नहीं रहा है

    ReplyDelete
    Replies
    1. ये नमक हल्दी की तरह इतनी जरूरी चीज नहीं है, जिसके बिना चल नहीं सकता।

      Delete