Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

गिलोय के फायदे (Benefits of Giloy)

Giloy(गिलोय )

आयुर्वेद में गिलोय को अमृता कहा गया है। शायद कम लोगों को ही पता होगा कि यह हमारी राष्र्टीय औषधि है।  
गिलोय इम्यूनिटी बूस्टर का करता है ...

       पूरी दुनिया में कोरोनावायरस को लेकर भय का माहौल है।  चूँकि इसकी कोई दवा अबतक खोजी नहीं जा सकी है।  इसलिए सावधानी बरतने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सावधानी के तौर पर साफ़-सफाई का ख़ास ख्याल रखने के लिए कहा जा रहा है. साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढाने पर बल दिया जा रहा है। इस दृष्टि से गिलोय का उपयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने की अद्वितीय शक्ति होती है.
Ashli Neem Giloy Ki पहचान व फायदे || Neem Giloy, Nim ...
      औषधीय गुणों के आधार पर नीम के वृक्ष पर चढ़ी हुई गिलोय को सर्वोत्तम माना जाता है क्योंकि गिलोय की बेल जिस वृक्ष पर भी चढ़ती है वह उस वृक्ष के सारे गुण अपने अंदर समाहित कर लेती है। अतः नीमगिलोय सर्वोत्तम होती है।


गिलोय के फायदे (Benefits of  Giloy):-

बुखार में  जो लोग नियमित तौर पर गिलोय का सेवन करते हैं, उनको बुखार होने की संभावना कई गुना कम हो जाती है। बुखार हो जाने की स्थिति में गिलोय के काढ़े के सेवन से बुखार उतर जाता है।
   ख़राब से ख़राब बुखार इस अमृता के सेवन से ठीक होता है। इसके लिए इसके एक इंच मोटे तने को लेकर पीस कर पानी में उबाल लें, पानी आधा शेष रह जाने पर पीने से सभी तरह के बुखार ठीक होते हैं।


एंटी एजिंग गुणों से भरपूर   बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में सहायक है ये गिलोय क्यूंकि इसमें प्रचूर मात्रा में एंटी एजिंग गुण विद्यमान है। इसके नियमित सेवन से शरीर में बढ़ते उम्र के बढ़ते हुए प्रभाव को कम किया जा सकता है।

बोन फ्रेक्टर में    हड्डी में चोट लगने पर गिलोय  का जूस पीने पर और पत्तियों को हल्का गरम कर चोट वाली जगह पर लगाने से दर्द में आराम।

रक्त विकार    गिलोय से आमाशयगत अम्लता कम होती है। यह हृदय को बल देने वाली, रक्त विकार तथा पांडुरोग में गुणकारी है।

त्वचा रोग   खांसी, दौर्बल्यता, प्रमेह, मधुमेह में, त्वचा के रोगों में तथा कई प्रकार के ज्वर में उत्तम कार्य करती है।


          गिलोय को घृत के साथ सेवन करने से यह वात शामक, गुड़ के साथ सेवन करने से मलबद्धता नाशक, खांड के साथ सेवन करने से कफ शामक, सौंठ के साथ सेवन करने से आमवात शामक तथा एरण्ड तैल के साथ सेवन करने से वात शामक होती है।


21 comments:

  1. Giloy me rog pratirodhakta badhane ki jabardast takat ha...aaj ke corona samay ke liye upyogi blog..#thanks for share this type of knowledge..

    ReplyDelete
  2. मि.रूपा आयुर्वेदाचार्य जी नमस्कार,

    ReplyDelete
    Replies
    1. कभी कुछ सीधा भी लिख लिया कीजिए।

      Delete
  3. अच्छी जानकारी
    धन्यवाद
    गुलाबी देवी

    ReplyDelete
  4. Mai daily pita hu Giloy ka kadha, fayde to bahut hain, tasty bhi bahut ha����

    ReplyDelete
    Replies
    1. Mujhe to lagta dry fruits chod kar jo b fayde ki cheeje hain wo sari hi tasty hain😂😂😂😂

      Delete
  5. ओय, एक पैर वाली रूपा, योगा से लम्बाई......? अब नीम और गिलोय, उससे भी लम्बाई नही बढ़ेगी। मेरे समझ से बाहर है। अगला टॉपिक क्या होगा ?

    ReplyDelete
    Replies
    1. एक पैर पर योगा स्वस्थ रहने के लिए और नीम गिलोय इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, इसमें लंबाई बढ़ाने वाला कोई नहीं है 😂😂😂😂😂😂😂
      हम अपनी लंबाई नहीं आपकी इम्यूनिटी बढ़ा रहे।
      अगला.....कोई कहानी सुनाते हैं आपको😜

      Delete
  6. राष्ट्रीय औषधि नई जानकारी। गिलोय तो प्रकृति का वरदान है।बस इंसान को समझ आने चाहिए। बहुत बढ़िया लेख।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हां सर, इसीलिए वीडियो साथ डाले हैं राष्ट्रीय औषधि वाली भी।

      Delete
  7. सुधा पाण्डेयJune 24, 2020 at 4:28 PM

    गिलोय से सम्बन्धित जानकारी आजकल के करोना काल में बहुत सदुपयोगी है

    ReplyDelete
  8. गिलोय इम्यूनिटी को बढ़ाता है यह जानकारी तो थी। यह राष्ट्रीय औषधि है ये जानकारी नहीं थी।
    राजीव दीक्षित जी के वीडियो से पता चला कि यह हर तरह के बुखार में लाभकारी है #thanks to u

    ReplyDelete