अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 || International Women's Day 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women's Day) पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं......

अपनी माताओं, बहनों और बेटियों का उचित सम्मान कर, अपनी प्राचीन संस्कृति को विश्व में  पुनः गौरवान्वित करें।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 || International Women's Day 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत कब हुई?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1960 में हुई थी जब अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में करीब 15000 महिलाएं सड़कों पर उतरी थी यह महिलाएं काम के घंटों को कम करने बेहतर तनख्वाह और वोटिंग के अधिकार की मांग के लिए प्रदर्शन कर रही थी महिलाओं के इस प्रदर्शन के बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहले राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की घोषणा की थी महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का विचार एक महिला क्लारा जेटकिन का था क्लारा जेटकिन ने वर्ष 1910 में विश्व स्तर पर महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव किया था। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को औपचारिक मान्यता वर्ष 1975 में मिली जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे मनाना शुरू किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 || International Women's Day 2025

8 मार्च को ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाते हैं ?

पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। जब अमेरिकी महिला अधिकार कार्यकर्ता क्लारा जेटकिन ने इंटरनेशनल विमेंस डे मनाने का प्रस्ताव रखा था तो उनके जेहन में कोई तारीख कोई 1 तारीख नहीं थी इसे औपचारिक जामा भी वर्ष 1917 में तब पहनाया गया जब रूस में महिलाओं ने ब्रेड एंड पीस की मांग करते हुए 4 दिनों तक हड़ताल की इसके बाद रूस में बनी अस्थाई सरकार ने महिलाओं को वोट करने का अधिकार दिया जब रूस में यह हड़ताल हुई थी तो वहां जूलियन कैलेंडर चलता था जिसके अनुसार उस दिन 23 फरवरी की तारीख थी वही दुनिया के बाकी देशों में प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर में वह तारीख 8 मार्च थी इसीलिए तब से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को 8 मार्च को मनाया जाने लगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का थीम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का थीम है " सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार। समानता। सशक्तिकरण।" इस वर्ष का थीम सभी के लिए समान अधिकार, शक्ति और अवसर तथा एक समावेशी भविष्य के लिए कार्रवाई का आह्वान करता है, जहां कोई भी पीछे न छूटे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 || International Women's Day 2025

चंद पंक्तियों के साथ एक बार पुनः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

मां है जो,

बेटी है जो,

कभी बहन है ,

तो कभी पत्नी है जो,

जीवन के हर सुख दुःख में शामिल है जो 

शक्ति है जो

प्रेरणा है जो

नमन करो उन समस्त महिलाओं को 

जीवन के हर मोड़ पर सदा साथ देती है जो। 

2 comments:

  1. संजय कुमारMarch 10, 2025 at 1:17 AM

    🙏🙏💐💐
    🕉शुभरात्रि वंदन 🕉
    🚩🚩जय श्री हरि 🚩🚩
    👏👏आपक़ो भी महिला दिवस की बहुत बहुत बधाई 💐💐💐💐💐
    महिला कोई खिलौना नहीं . ..परमात्मा के बाद सबसे पूजनीय. ..जो खुद मौत की गोद मे जाकर जिंदगी क़ो जन्म देती है 🙏🙏
    👏👏नारी शक्ति क़ो नमन 💐💐
    🚩🚩जय माँ भवानी 🚩🚩

    ReplyDelete