मकर संक्रांति (Makar Sankranti)

 मकर संक्रांति (Makar Sankranti) 

आप सभी को मकर संक्रांति के पर्व की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti)

सनातन धर्म में मकर संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने से मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। पुराणों के अनुसार इस दिन से देवताओं का दिन और दैत्यों की रात शुरू हो जाती है। आज के ही दिन से सनातन धर्म मे "खरमास" की समाप्ति हो जाती है और सभी मांगलिक कार्य पुनः शुरू हो जाते हैं। आमतौर पर हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाते हैं। लेकिन इस बार पंचांग में भेद होने के कारण मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जा रही है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। 

मकर संक्रांति (Makar Sankranti)

मकर संक्रांति के दिन तिल का विशेष महत्व है। इसी कारण इस दिन को तिल संक्रांति के नाम से भी जानते हैं। इस दिन तिल का दान करने के साथ सेवन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। तिल सेवन का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से है। चूंकि तिल की प्रकृति उष्ण होती है अतः सर्दियों में तिल के सेवन से मनुष्य के स्वास्थ्य की रक्षा होती है।

तिल का दान करने को लेकर एक पौराणिक कथा प्रचलित है। इसके अनुसार, शनिदेव ने अपने क्रोधित पिता सूर्य देव को शांत करने के लिए काले तिल का इस्तेमाल किया था। ऐसे में सूर्यदेव ने प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा था कि वह जब मकर राशि में आएंगे, तो पूजा में तिल का इस्तेमाल करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाएगी। आज के दिन किसी भी पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद खिचड़ी का दान करना भी शुभ माना जाता है। चावल में काली उड़द की दाल मिलाकर दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से जीवन मे शुभता प्राप्त होती है।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti)

मकर संक्रांति पर्व पर मौसम में बहुत ठंडक होती है अतः ऐसे में जरूरतमंद को गर्म कपड़ों का दान । माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन ऊनी कपड़ों का दान करने से जीवन मे सफलता के द्वार खुलते हैं।

आप सभी उत्साह एवं उमंग के साथ मकर संक्रांति के त्योहार को मनाएं, इसी आशा कामना के साथ एक बार पुनः आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 


7 comments:

  1. तिल और गुड़ मिलाकर मीठी मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  2. पवन कुमारJanuary 15, 2024 at 2:58 PM

    दही , चुरा,तिल और गुड़ के साथ शुद्ध और सात्विक आहार लेने के शुभ दिन मकर संक्रांति की बहुत बहुत शुभकामनाएं।भगवान भास्कर सदैव आपको ऊर्जावान बनाए रखें।

    ReplyDelete
  3. पवन कुमारJanuary 15, 2024 at 2:58 PM

    दही , चुरा,तिल और गुड़ के साथ शुद्ध और सात्विक आहार लेने के शुभ दिन मकर संक्रांति की बहुत बहुत शुभकामनाएं।भगवान भास्कर सदैव आपको ऊर्जावान बनाए रखें।

    ReplyDelete
  4. मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामना

    ReplyDelete
  5. मकर संक्रांति की आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां 🙏🏻🙏🏻🪁🪁🪁

    ReplyDelete
  6. 🙏🙏💐💐शुभरात्रि 🕉️
    🙏जय जय सियाराम 🚩🚩🚩
    🙏आपको व आपके परिवार को मकर संक्रांति पर्व की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं🙏🙏💐💐
    #मकर_संक्रांति2024

    ReplyDelete