फूल का जीवन, क्या जीवन ?

फूल का जीवन, क्या जीवन?


Rupa Oos ki ek Boond

"उदासियों की वजह तो बहुत है जिंदगी में,
पर बेवजह खुश रहने का मजा कुछ और है..❣️"


मैंने एक फूल से कहा

कल तुम मुरझा जाओगे:..!

फिर क्यों मुस्कुराते हो..?

व्यर्थ में यह ताजगी ...

किस लिए लुटाते हो..?

 

फूल चुप रहा...!!


इतने में एक तितली आई ..!

पल भर आनंद लिया ..!

और उड गई ..!!

एक भौंरा आया..!

गान सुनाया ..!

सुगंध बटोरी..!

और आगे बढ गया ..!!

एक मधुमक्खी आई..!

पल भर भिन भिनाई ..!

पराग समेटा .. और ...

झूमती गाती चली गई..!!

खेलते हुए एक बालक ने ...

स्पर्श सुख लिया ..!

रूप-लावण्य निहारा..!

मुस्कुराया और..!

खेलने लग गया..!


तब फूल बोला-

मित्र: 

क्षण भर को ही सही...

मेरे जीवन ने कितनों...

को सुख दिया..!

क्या तुमने भी कभी..

ऐसा किया..?

कल की चिन्ता में ...

आज के आनंद में ...

विराम क्यों करूँ..?

माटी ने जो...

रूप, रंग, रस, गंध दिए ..

उसे बदनाम क्यों करूँ..?

मैं हँसता हूँ, क्योंकि...

हँसना मुझे आता हैं..!

मैं खिलता हूँ, क्योंकि ...

खिलना मुझे सुहाता हैं..!

मैं मुरझा गया तो क्या..?

कल फिर एक..

नया फूल खिलेगा ..!

न कभी मुस्कान रुकी हैं ..न ही सुगंध .!!

जीवन तो एक सिलसिला है ..!

इसी तरह चलेगा..!!

जो आपको मिला है ...

उस में खुश रहिये..!

और प्रभु का ...

शुक्रिया कीजिए..!

क्योंकि हम जो ...

जीवन जी रहे हैं.. 

वो जीवन कई लोगों ने ...

देखा तक नहीं है..!


खुश रहिये ..!

मुस्कुराते रहिये..!

और अपनों को भी ...

*खुश रखिए* ..!!

Rupa Oos ki ek Boond

"खुशी एक फूल से सुगंध की तरह विकिरण करती है 
और सभी अच्छी चीजों को आपकी ओर खींचती है..❣️"

23 comments:

  1. Good morning ji hpy sunday 🌹☕

    ReplyDelete
  2. रविवार की सुबह को ताज़गी से भरती शानदार कविता।

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर, happy Sunday

    ReplyDelete
  4. Rustam singh vermaJuly 16, 2023 at 1:09 PM

    बहुत सुन्दर कविता

    ReplyDelete
  5. #A wonderful phenomenon of * Pleasure of Giving * Wheather it is your Charm - Fregrance -kindness - Help - Love - Support and likings ..We should learn to enjoy the pleasure without bothering our Surroundings ( in case of human)..Let's proceed ..dear friend Rupa ..thanks and regards.A lovely theme of Love the Art.
    Have a great day .sincerely yours,🙂
    #awasthi.ak..🤝🌹❤️

    ReplyDelete
  6. पवन कुमारJuly 16, 2023 at 5:47 PM

    बहुत ही सुंदर रचना है 🌹

    ReplyDelete
  7. जीवन की वास्तविकता का अद्भुत चित्रण।शुभ रविवार।

    ReplyDelete
  8. ना जाने कौन सा इत्र लगा है यादों में.
    महक जाते हैं हर बार ज़िक्र आते ही

    ReplyDelete
  9. बहुत सुंदर रचना 👌👌
    सुप्रभात 💐

    ReplyDelete
  10. Jeevan ka saty yahi hai...

    खुश रहिये ..!

    मुस्कुराते रहिये..!

    और अपनों को भी ...

    *खुश रखिए* ..!!

    ReplyDelete
  11. 🙏🙏💐💐Good Night 🕉️
    🙏Jai Shree Krishna 🚩🚩🚩
    👌👌Fantastic Presentation, Thanks for sharing 💐💐
    😊Be Happy
    ❤️Be Loving
    🥰Be Caring
    😇Be Humble
    ❤️Love Yourself Enjoy Every Movement Of Life...Life Is Beautiful
    🚩🚩🚩Radhe Radhe 🚩🚩🚩

    ReplyDelete
  12. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  13. खुशीओ का कोई माप नहीं
    खुशी तो उतनी होती है जितनी आप आनंद ले सके
    कभी कभी पाच घंटे की पार्टी मे भी मज़ा नहीं आता
    और
    कहीबार पांच सेकंड हाथ पर बैठा हुआ तितली 🦋 दिल में रंग भर जाता है

    ReplyDelete
    Replies
    1. वाह वाह पटेल जी, क्या बात कही, दिल को छू गई 😊

      Delete
    2. खूब-खूब धन्यवाद रूपा जी 🙏🏻🙏🏻


      कहने को सिर्फ दो शब्दों का वाक्य है ख़ुशी लेकिन इन दो शब्दों में जिंदगी के मायने बदल जाते है. जब आप खुश होतें हैं तो दुनिया स्वर्ग सी दिखाई देती है और जब आप दुखी होते हैं तो दुनिया नरक के भी बदतर हो जाती है.


      जिन्दगी में सबसे बड़ा धनवान वो इंसान
      होता हैं, जो दूसरों को अपनी मुस्कुराहट
      देकर उनका दिल जीत लेता हैं…😊😊

      Delete
    3. जी, बिल्कुल सही बात है। जब मन खुश रहता है तो हर मौसम सावन सा लगता और दुखी मन से सावन भी बेमानी लगता।

      चार पल की जिंदगी का छोटा सा अंदाज हो
      खुद खुश रहो और लोगों में खुशियां बांटो।

      Delete
  14. Very nice

    ReplyDelete