लिवर / जिगर / यकृत / Liver

लिवर में सूजन और गर्मी

इस पोस्ट में लिवर की सूजन, लिवर की गर्मी और लिवर की कमजोरी दूर करने के घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताया गया है। ये नुस्खे लिवर से जुडी सभी बीमारियों के इलाज में कारगर है, और इनका शरीर पर किसी प्रकार का कोई गलत असर नहीं पड़ता। 

जिगर क्या है?

जिगर को अंग्रेजी भाषा में लिवर (Liver) कहते है| लिवर हमारे शरीर का मुख्य और सबसे बड़ा अंग है| लिवर लाल भूरे रंग का होता है और यह पेट में दाएं हिस्से में होता है| लिवर का वजन 2.5 से लेकर 3 पौंड तक होता है| जिगर हमारे शरीर में होने वाली अनेक प्रकार की क्रियाओं को अपने कण्ट्रोल में रखता है| इसी कारण से लिवर के खराब होने पर शरीर की अनेक प्रकार की क्रियाये सही तरीके से काम करना बंद कर देती है| लिवर में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत इलाज करा लेना चाहिए, क्योंकि लिवर में चलने वाली प्रॉब्लम अनेक प्रकार के रोगो को जन्म दे सकती है|

लिवर / जिगर / यकृत / Liver

लिवर शरीर का अहम हिस्सा है, इसीलिए लिवर में किसी भी प्रकार का संक्रमण, दर्द, सूजन या कोई अन्य बीमारी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए| लिवर से जुडी किसी भी समस्या को नजरअंदाज करना आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकता है| इस पोस्ट में हम आपको लिवर की सूजन, लिवर की खराबी और लिवर की गर्मी दूर करने के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय बताएंगे

लिवर की सूजन क्या है?

लीवर शरीर के मुख्य अंगो में से एक है| कई बार गलत आदतों, गलत दवा या कई प्रकार की दवा के सेवन से लीवर में सूजन आ जाती है| लीवर शरीर के 500 से अधिक काम को करने में काम आता है और यह शरीर की बड़ी ग्रंथि है| लीवर को यकृत और कलेजा आदि नामो से भी जाना जाता है लीवर विषैले पदार्थो को शरीर से बाहर निकालता है, शरीर को ऊर्जा देता है और भोजन पचाने जैसे शरीर के मुख्य काम करता है|

लिवर की सूजन का इलाज करने से पहले यह जान लेना चाहिए, कि लिवर शरीर का मुख्य हिस्सा क्यों है और इस शरीर में किस प्रकार और क्या क्या काम करता है| आइये जाने लिवर की सूजन और लिवर से जुडी अन्य प्रॉब्लम के इलाज के बारे में विस्तार से|

लिवर / जिगर / यकृत / Liver

लिवर के कार्य क्या क्या है?

लिवर शरीर के मुख्य अंगो में से एक है और यह शरीर में अनेक प्रकार के काम भी करता है| लिवर शरीर में पित्त का उत्पादन करने और भोजन को पचाने का काम करता है| पित्त एक प्रकार का तरह पदार्थ होता है और यह पित्ताशय की थैली में विटामिन और प्रोटीन के अवशोषण के लिए बहुत जरुरी होता है यह शरीर में खून को छानने का काम भी करता है|

हम जब कुछ ऐसा आहार लेते है, जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है, तो लिवर उस आहार को निष्क्रिय कर देता है| इसके बाद यह प्रोटीन का निर्माण करता है, जो शरीर को संक्रमण से बचाता है| लिवर के मुख्य कार्य निम्न लिखित है|

रक्त डिटॉक्सिफिकैशन
रक्त का शुद्धिकरण
भोजन का पाचन
मलत्याग
एन्जाइम सक्रियण
पित्त उत्पादन

जिगर के रोग (Liver Disease)

लीवर सिरोसिस – यह लीवर में होने वाला एक विशेष प्रकार का रोग है और इस रोग का विकास लीवर में धीमी गति से होता है| लीवर सिरोसिस की प्रॉब्लम में लिवर धीरे धीरे सिकुड़ने लगता है और कठोर हो जाता है|

स्वप्रतिरक्षित रोग स्वप्रतिरक्षित रोग से शरीर के उत्तको, कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुँचता है| इन सभी बीमारियों का सीधा असर हमारे लीवर पर पड़ता है और हमारे लिवर की कार्य करने की शक्ति धीरे धीरे कम होती जाती है|

फैटी लीवर – जब लिवर में संक्रमण पैदा करने वाली वसा या फैट अधिक जमा हो जाता है, तब इसे फैटी लीवर कहते है|

लीवर एबसेस– लीवर एबसेस जिगर में फोड़ा होने की समस्या को कहते है|

लीवर कैंसर – लीवर की कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि होने के कारण लीवर में कैंसर हो जाता है|

लीवर फेल्योर – लीवर में किसी भी बीमारी के लम्बे समय तक चलने और दवा के माध्यम से भी ये बीमारी ठीक ना होने के कारण लीवर काम करना बंद कर देता है| लीवर के काम करना बंद करने की स्थति को लीवर फेल्योर कहते है|

विषाणुज हेपेटाइटिस विषाणुज हेपेटाइटिस में संक्रमण के कारण लिवर में सूजन आ जाती है| विषाणुज हेपेटाइटिस हेपेटाइटिस वायरस के कारण होता है|

जिगर की कमजोरी का कारण 

अधिक तैलीय और मशालेदार भोजन का सेवन
खराब और अधिक दवा का सेवन
लम्बे समय तक कब्ज की समस्या
फ़ास्ट फ़ूड और बाहर के भोजन का अधिक सेवन
अधिक मात्रा में शराब और धूम्रपान करना

लिवर खराब होने के लक्षण 

शरीर का रंग पीला पड़ना
पाचन तंत्र डैमेज होना
मतली की समस्या होना
पेट में सूजन आना
पेशाब के रंग में परिवर्तन
शारीरिक कमजोरी
आँखों के निचे काले घेरे
नींद में कमी
मुँह से बदबू आना
मानसिक प्रॉब्लम
स्थति खराब होने पर मरीज कोमा में जा सकता है|

लिवर की सूजन कैसे कम करे?

1. लिवर में सूजन आने पर करेला, गाजर, टमाटर और पालक जैसी गुणकारी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए|
2. लिवर की सूजन में लीची, सेब, जामुन और पपीते का सेवन करे|
3. लिवर में सूजन और गर्मी की समस्या होने पर घी और तैलीय चीजों का सेवन ना करे|
4. लिवर की गर्मी दूर करने के लिए पानी अधिक मात्रा में पियें|
5. लिवर की गर्मी और सूजन को दूर करने के लिए लस्सी का सेवन करे|
6. लिवर से जुडी बीमारियों से बचने और लिवर की सूजन को दूर रखने के लिए कम मिर्च मशालेदार चीजों का सेवन करे|
7. लिवर में सूजन, गर्मी और कमजोरी आने पर मीठी चीजों का सेवन ना करे|
8. लिवर सूजन और गर्मी की समस्या होने पर भोजन के स्थान पर ताजे फलो और हरी सब्जियों का सेवन करे|
लिवर / जिगर / यकृत / Liver

लिवर की सूजन और गर्मी का इलाज

1. लिवर की सभी प्रकार की सूजन और सभी प्रकार की बीमारियों को दूर करने के लिए रोजाना खाली पेट 300 ग्राम जामुन खाये| इसके बाद सूरज ढलने से पहले 200 ग्राम जामुन खाये| ध्यान रहे जामुन अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए| नियमित रूप से कुछ दिनों तक ऐसा करने से लिवर की सूजन और अन्य जुडी बीमारियां दूर हो जायेगी|

2. पीले रंग की बड़ी हरड़ को पीसकर बारीक़ चूर्ण बना ले| अब पुराने गुड में इस चूर्ण को मिलाकर छोटी छोटी गोलियां बना ले| अब सुबह शाम रोजन ताजे पानी से एक एक गोली ले| एक से डेढ़ महिले तक रोजाना ऐसा करने से लिवर की सूजन और अन्य बीमारियां दूर हो जायेगी|

3. पपीते के बीजो को सुखाये और इसका बारीक़ चूर्ण बना ले| अब एक बड़े चम्मच पपीते के बीज के चूर्ण में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर रोजाना दिन में दो बार कुछ दिनों तक नियमित रूप से ले| इस घरेलू नुस्खे के सेवन से लिवर की सूजन जल्दी ही दूर हो जायेगी|

4. एक गिलास पानी में 25 ग्राम आंवले का रस मिलाकर रोजाना दिन में चार बार सेवन करने से लिवर की सूजन दूर हो जाती है और इससे लिवर को मजबूती भी मिलती है|

5. लिवर से जुडी सभी बीमारियों को दूर करने के लिए और लिवर की कमजोरी दूर करने के लिए रोजाना दिन में तीन बार नियमित रूप से गेहूँ के ज्वारे (Wheatgrass) का सेवन करे| इसमें शरीर के लिए जरुरी सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते है|

6. लिवर की सूजन, गर्मी और अनेक सम्बंधित बीमारियों को दूर करने के लिए रोजाना दिन में दो बार गाजर के जूस में पालक का जूस मिलाकर पियें|

7. एक गिलास ताजे पानी में स्वादनुसार शहद और एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर रोजाना दिन में दो बार पियें| इससे शरीर में मौजूद सभी विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते है| जिससे लिवर की कमजोरी दूर होती और लिवर सभी प्रकार के संक्रमण से बच जाता है|

8. लिवर की सूजन और कमजोरी को दूर करने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पियें| हल्दी वाला दूध सूजन कम करने का सबसे अच्छा और सस्ता उपाय है|

9. लिवर अच्छी तरह काम करे, इसके लिए लिवर को विटामिन डी उपयुक्त मात्रा में मिलना जरुरी होता है| आंवले में अधिक मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है| लिवर अच्छी तरह काम करे और लिवर से जुडी सभी प्रकार की बीमारियां दूर हो जाये, इसके लिए रोजाना तीन बार आंवले के जूस या आंवले के मुरब्बे का सेवन करे|

10. लिवर की गर्मी दूर करने के लिए एक गिलास ताजी लस्सी में पीसी काली मिर्च, पीसा जीरा और पीसी हींग मिलाकर भोजन करने के बाद रोजाना एक गिलास पियें| इस घरेलू नुस्खे के रोजाना सेवन से कुछ ही दिनों में लिवर की गर्मी दूर हो जायेगी|

11. लिवर की कमजोरी और गर्मी को दूर करने के लिए रोजाना सुबह शाम एक गिलास ताजे पानी में एक नींबू का रस निचोड़कर पियें|

12. अगर आपको लीवर सिरोसिस की समस्या है अर्थात अगर आपका लिवर सिकुड़ने लगा है, तो रोजना दिन में दो बार 100 ग्राम कच्ची प्याज खाये| कुछ दिनों तक नियमित ऐसा करने से लीवर से जुडी सभी बीमारियां दूर हो जायेगी|

13. पानी को उबालने के लिए रखे और इस पानी में मुलेठी की जड़ का पाउडर डाले और कुछ देर बाद छलनी से छानकर इसे ठंडा करके पियें| नियमित रूप से कुछ दिनों तक इस घरेलू नुस्खे के सेवन से लिवर की गर्मी दूर हो जायेगी|

लिवर स्वास्थ्य के टिप्स 

1. रोजाना योग और व्यायाम करे

2. एंटीबायोटिक दवा का अधिक जरूरत पड़ने पर ही करे|

3. अधिक तैलीय और मशालेदार भोजन ना करे|

4. दवा का अधिक सेवन करने से बचे|

5. दवा हमेशा अच्छी कंपनी की खाये|

6. शराब और धूम्रपान से हमेशा दूर रहे|

7. बाहर का खाना और जंक फ़ूड ना खाये|

🌺🌺 Dr Krishna 9427824557

22 comments:

  1. बहुत अच्छी जानकारी,इन सब विषय पर कहीं पढ़ने या जानने को जल्दी मिलता नहीं है तुम्हारे इस अथक प्रयास के द्वारा हम लोगों को यह सब जानने को मिल रहा है..
    बहुत-बहुत धन्यवाद 👍

    ReplyDelete
  2. पाचनशक्ति कमजोर सही नहीं है वह कैसे ठीक हो

    ReplyDelete
  3. लिवर के बारे मे विस्तृत और बढ़िया जानकारी।

    ReplyDelete
  4. जिगर क्या है शायद कलेजा भी कहते है, शरीर के इस महत्वपूर्ण अंग के बारे में जानकारी के लिए आपको धन्यवाद।

    ReplyDelete
  5. अच्छी जानकारी

    ReplyDelete
  6. लीवर से संबंधित बीमारी एवं उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।अच्छी एवं उपयोगी जानकारी ।

    ReplyDelete
  7. 500 तरह के काम करे जिगर
    अंग्रेजी में जिसे कहते है लिवर
    मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि
    करो हमेशा इसकी खास फिकर
    रोजमर्रा के सारे तरीके बदलो
    जिंदगी जीने के तरीके बदलो
    जो इसको नुकसान पहुंचाए
    शौक सारे गलत सरीखे बदलो
    अपने जिगर का रखो ध्यान
    जिगर अपने शरीर की शान🥰
    https://twitter.com/RupaSin44202771/status/1460172201605283844

    ReplyDelete
  8. 500 तरह के काम करता जिगर
    अंग्रेजी में तो जिसे कहते हैं लिवर
    मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि
    करो हमेशा इसकी खास फिकर
    रोजमर्रा के अपने तरीके बदलों
    जिंदगी जीने के ये तरीके बदलों
    जो जिगर को नुकसान पहुंचा दें
    शौक सारे गलती सरीखें बदलों
    अपने जिगर का सदा रखो ध्यान
    जिगर तो अपने शरीर की है शान
    जिगर में कुछ भी संक्रमण हुआ तो
    समझ लो आप कुछ दिन के मेहमान
    🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏

    ReplyDelete
  9. जिगर की जिगर को फिक्र होना चाहिए
    अच्छी-बुरी चीजों की जिक्र होना चाहिए
    जिगर ही संभालता पूरा तंत्रिका-तंत्र
    इसको सुचारू रखने के कई सारे मंत्र
    करना इसकी अच्छे से देखभाल
    जरूरी इस ग्रंथि की सार-संभाल
    उत्तक-कोशिका का निर्माण करता
    इसमें हुई गड़बड़ तो होगा मलाल👇
    https://t.co/vUKLp3onGT https://t.co/YTTmpNy4kB

    ReplyDelete
  10. जिगर की जिगर को फिक्र होना चाहिए
    अच्छी-बुरी चीजों की जिक्र होना चाहिए

    जिगर ही संभालता पूरा तंत्रिका-तंत्र
    इसको सुचारू रखने के कई सारे मंत्र

    करना इसकी अच्छे से देखभाल
    जरूरी इस ग्रंथि की सार-संभाल
    उत्तक-कोशिका का निर्माण करें
    इसमें हुई गड़बड़ तो होगा मलाल
    🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏

    ReplyDelete
  11. बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी।

    ReplyDelete
  12. आज के समय में हमारा खान पान इतना प्रदूषित हो गया है कि बीमारियां कभी भी हो सकती हैं, सबसे अच्छा तरीका अपने खान पान और व्यवहार में बदलाव ही है। ब्लॉग के माध्यम से अच्छी और उपयोगी जानकारी मिलती है जिससे इन बीमारियों से बचाव संभव है।

    ReplyDelete
  13. Very useful post 👍

    ReplyDelete
  14. हर इंसान के जीवन में महत्वपूर्ण मेडिकल नंबर
    1. रक्तचाप: 120/80

    2. पल्स: 70 - 100

    3. तापमान: 36.8 - 37

    4. श्वसन: 12-16

    5. हीमोग्लोबिन: पुरुष (13.50-18)

    महिलाएं ( 11.50 - 16 )

    6. कोलेस्ट्रॉल: 130 - 200

    7. पोटेशियम: 3.50 - 5

    8. सोडियम: 135 - 145

    9. ट्राइग्लिसराइड्स: 220

    10. शरीर में खून की मात्रा : 5-6 लीटर

    11. चीनी: बच्चों के लिए (70-130)
    वयस्क: 70 - 115

    12. आयरन: 8-15 मिलीग्राम

    13. श्वेत रक्त कोशिकाएं: 4000 - 11000

    14. प्लेटलेट्स: 150,000 - 400,000

    15. लाल रक्त कोशिकाएं: 4.50 - 6 मिलियन..

    16. कैल्शियम: 8.6 - 10.3 मिलीग्राम/डीएल

    17. विटामिन डी3: 20 - 50 एनजी/एमएल (नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर)

    18. विटामिन बी12: 200 - 900 पीजी/एमएल

    *ओवर तक पहुंचने वालों के लिए टिप्स:*

    ईश्वर आपको आज्ञाकारिता, स्वास्थ्य और कल्याण प्रदान करे..

    *पहली युक्ति:*
    आपको हर साल कपिंग करनी पड़ती है, भले ही आप बीमार न हों या कोई बीमारी न हो।?

    (कपिंग क्या है?
    क्यूपिंग एक प्राचीन उपचार चिकित्सा है जिसका उपयोग कुछ लोग दर्द को कम करने के लिए करते हैं। एक प्रदाता कप को आपकी पीठ, पेट, हाथ, पैर या आपके शरीर के अन्य भागों पर रखता है। कप के अंदर वैक्यूम या सक्शन फोर्स त्वचा को ऊपर की ओर खींचती है।

    क्यूपिंग पारंपरिक चीनी और मध्य पूर्वी चिकित्सा का एक रूप है। लोगों ने हजारों सालों से कपिंग थेरेपी का अभ्यास किया है।)

    *दूसरा सुझाव:*
    प्यास न लगे या जरूरत न हो तो भी हमेशा पानी पिएं... सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं और उनमें से ज्यादातर शरीर में पानी की कमी से होती हैं।

    *टिप तीन:*
    जब आप अपनी व्यस्तता के शीर्ष पर हों तब भी खेल खेलें ... शरीर को हिलना चाहिए, भले ही केवल पैदल चलकर ... या तैराकी ... या किसी भी प्रकार के खेल से।

    *चौथा युक्ति* भोजन कम करें...अत्यधिक भोजन की लालसा छोड़ दो...क्योंकि यह अच्छा नहीं है। अपने आप को वंचित न करें, लेकिन मात्रा कम करें।

    *पाँचवाँ सिरा*
    जितना हो सके, कार का प्रयोग तब तक न करें जब तक कि अत्यंत आवश्यक न हो... आप जो चाहते हैं उसके लिए अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास करें (किराना, किसी के पास जाना...) या कोई लक्ष्य।

    *छठा सिरा*
    क्रोध छोड़ो...चिंता छोड़ो... चीजों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करो...अशांति की स्थिति में खुद को शामिल न करें... ये सभी स्वास्थ्य को कम करते हैं और आत्मा के वैभव को छीन लेते हैं। एक दाई चुनें जिसके साथ आप सहज महसूस करें

    *सातवाँ सिरा*
    जैसा कि कहा जाता है..अपना पैसा धूप में छोड़ दो..और छाया में बैठो..अपने आप को और अपने आस-पास के लोगों को सीमित मत करो..पैसा इसके द्वारा जीने के लिए बनाया गया था, इसके लिए जीने के लिए नहीं।

    *आठवां सिरा*
    अपने आप को किसी के लिए खेद महसूस मत करो, न ही किसी ऐसी चीज पर जिसे आप हासिल नहीं कर सके,
    और न ही कुछ ऐसा जो आप के मालिक नहीं हो सकते। इसे अनदेखा करो, इसे भूल जाओ;

    *नौवीं युक्ति:*
    नम्रता..फिर नम्रता..पैसे, प्रतिष्ठा, शक्ति और प्रभाव के लिए..वे सभी चीजें हैं जो अहंकार और अहंकार से भ्रष्ट हैं..
    नम्रता ही है जो लोगों को प्यार से आपके करीब लाती है।

    *दसवां सिरा*
    अगर आपके बाल सफेद हो जाते हैं, तो इसका मतलब जीवन का अंत नहीं है। यह इस बात का प्रमाण है कि एक बेहतर जीवन की शुरुआत हो चुकी है। आशावादी, याद के साथ जियो, यात्रा करो, आनंद लो।

    *अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण सलाह*
    आस्था या विशवास होना

    *मैं आपके सदैव उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता की कामना करता हूँ*

    🙏🌹राधे कृष्णा🌹🙏

    ReplyDelete
    Replies
    1. नरेश जी, बहुत अच्छा लेख। ब्लॉग के इस (आयुर्वेद) अंक का उद्देश्य ही है लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना।

      महत्वपूर्ण जानकारी को हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद 😊😊

      Delete