अशोक चक्र के बारे में रोचक तथ्य/ Interesting facts about Ashoka Chakra

अशोक चक्र के बारे में रोचक तथ्य

अशोक चक्र की 24 तिलियां क्या दर्शाती हैं-

अशोक चक्र के बारे में रोचक तथ्य/ Interesting facts about Ashoka Chakra

सम्राट अशोक के बहुत से शिलालेखों पर प्राय: एक चक्र (पहिया) बना हुआ है, इसे अशोक चक्र कहते हैं। यह चक्र 'धर्म चक्र' का प्रतीक है। उदाहरण के लिए सारनाथ स्थित सिंह चतुर्मुख (लायन केपिटल) एवं अशोक स्तंभ पर अशोक चक्र विद्यमान है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र को स्थान दिया गया है।

अशोक चक्र को कर्तव्य का पहिया भी कहा गया है। यह 24 तिलिया मनुष्य के 24 गुणों को दर्शाती हैं। दूसरे शब्दों में, इन्हें मनुष्य के लिए बनाए गए 24 धर्म मार्ग भी कहा जा सकता है। अशोक चक्र में बताए गए सभी धर्म किसी भी देश को उन्नति के पथ पर पहुंचा देंगे। शायद यही कारण है कि हमारे राष्ट्र ध्वज के निर्माताओं ने जब इसका अंतिम रूप फाइनल किया तो उन्होंने झंडे के बीच में चरखे को हटाकर अशोक चक्र को जगह दी।

अशोक चक्र के बारे में रोचक तथ्य/ Interesting facts about Ashoka Chakra

तो आइए जानते हैं, इन तिलियों का क्रमानुसार अर्थ, जो इस प्रकार है -

1. पहली तीली -         संयम (संयमित जीवन जीने की प्रेरणा देती है)

2. दूसरी तीली -         आरोग्य (निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है)

3. तीसरी तीली -        शांति (देश में शांति व्यवस्था कायम रखने की सलाह)

4. चौथी तीली -         त्याग (देश एवं समाज के लिए त्याग की भावना का विकास)

5. पांचवीं तीली -       शील (व्यक्तिगत स्वभाव में शीलता की शिक्षा)

6. छठवीं तीली -        सेवा (देश एवं समाज की सेवा की शिक्षा)

7. सातवीं तीली -       क्षमा (मनुष्य एवं प्राणियों के प्रति क्षमा की भावना)

8. आठवीं तीली -       प्रेम (देश एवं समाज के प्रति प्रेम की भावना)

9. नौवीं तीली -         मैत्री (समाज में मैत्री की भावना)

10. दसवीं तीली -      बन्धुत्व (देश प्रेम एवं बंधुत्व को बढ़ावा देना)

अशोक चक्र के बारे में रोचक तथ्य/ Interesting facts about Ashoka Chakra

11. ग्यारहवीं तीली -   संगठन (राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत रखना)

12. बारहवीं तीली -     कल्याण (देश व समाज के लिये कल्याणकारी कार्यों में भाग लेना)

13. तेरहवीं तीली -     समृद्धि (देश एवं समाज की समृद्धि में योगदान देना)

14. चौदहवीं तीली -    उद्योग (देश की औद्योगिक प्रगति में सहायता करना)

15. पंद्रहवीं तीली -     सुरक्षा (देश की सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहना)

16. सौलहवीं तीली -   नियम (निजी जिंदगी में नियम संयम से बर्ताव करना)

17. सत्रहवीं तीली -    समता (समता मूलक समाज की स्थापना करना)

18. अठारहवी तीली -  अर्थ (धन का सदुपयोग करना)

19. उन्नीसवीं तीली -  नीति (देश की नीति के प्रति निष्ठा रखना)

20. बीसवीं तीली -      न्याय (सभी के लिए न्याय की बात करना)

21. इक्कीसवीं तीली -  सहकार्य (आपस में मिलजुल कार्य करना)

22. बाईसवीं तीली -    कर्तव्य (अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना)

23. तेईसवी तीली -     अधिकार (अधिकारों का दुरूपयोग न करना)

24. चौबीसवीं तीली -   बुद्धिमत्ता (देश की समृधि के लिए स्वयं का बौद्धिक विकास करना)

तो इस प्रकार अशोक चक्र में दी गयी हर एक तीली का अपना मतलब है। सभी तीलियाँ सम्मिलित रूप से देश और समाज के चहुमुखी विकास की बात करती हैं । ये तीलियाँ सभी देशवासियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में स्पष्ट सन्देश देने के साथ-साथ यह भी बतातीं हैं कि, हमें अपने रंग, रूप, जाति और धर्म के अंतरों को भुलाकर पूरे देश को एकता के धागे में पिरोकर देश को समृद्धि के शिखर तक ले जाने के लिए सतत प्रयास करते रहना चाहिए।

अशोक चक्र के बारे में रोचक तथ्य/ Interesting facts about Ashoka Chakra

English Translate

Interesting facts about Ashoka Chakra

What do the 24 spokes of Ashoka Chakra represent?

Many inscriptions of Emperor Ashoka often have a wheel (wheel), it is called Ashoka Chakra. This chakra is the symbol of 'Dharma Chakra'. For example, the Lion Capital at Sarnath and the Ashoka Chakra are present on the Lion Capital. Ashoka Chakra has been given a place in the national flag of India.

Ashoka Chakra is also called the wheel of duty. These 24 tiliyas represent the 24 qualities of a human being. In other words, these can also be called the 24 Dharma Paths made for man. All the religions mentioned in the Ashoka Chakra will lead any country to the path of progress. Perhaps this is the reason that when the makers of our national flag finalized it, they replaced the charkha in the middle of the flag and replaced it with the Ashoka Chakra.

So let's know, the sequential meaning of these sesame seeds, which is as follows -

1. First spoke - restraint (inspires to lead a restrained life)

2. The second match - Arogya (motivates to lead a healthy life)

3. Third match - Shanti (advice to maintain peace and order in the country)

4. Fourth spoke - renunciation (development of the spirit of sacrifice for the country and society)

5. Fifth spoke - modesty (education of modesty in personal nature)

6. Sixth Tili - Seva (education of service to the country and society)

7. Seventh Point - Forgiveness (feeling of forgiveness towards humans and animals)

8. Eighth spoke - Prem (feeling of love for country and society)

9. The ninth match - Maitri (sense of friendship in the society)

10. Tenth match - fraternity (promoting patriotism and fraternity)

11. The eleventh stick - organization (to keep the unity and integrity of the nation strong)

12. Twelfth Tili - Kalyan (participating in welfare works for the country and society)

13. Thirteenth spoke - prosperity (contributing to the prosperity of the country and society)

14. Fourteenth Tili - Udyog (helping in the industrial progress of the country)

15. Fifteenth match - Security (always ready for the security of the country)

अशोक चक्र के बारे में रोचक तथ्य/ Interesting facts about Ashoka Chakra

16. Sixteenth spoke - Niyam (rules in personal life to behave with restraint)

17. Seventeenth Tili - Samata (Establishment of an egalitarian society)

18. Eighteenth match - meaning (use of wealth)

19. Nineteenth Tili - Niti (Keeping allegiance to the country's policy)

20. Twentieth Tili - Nyaya (Talking about justice for all)

21. Twenty-first match - co-working (working together)

22. Twenty-two spoke - duty (to perform one's duties faithfully)

23. Twenty-third - Rights (not to abuse rights)

24. Twenty-fourth stick - intelligence (developing one's own intellectual for the prosperity of the country)

So in this way, every match given in the Ashoka Chakra has its own meaning. All the sticks together talk about the all-round development of the country and society. Along with giving a clear message to all the countrymen about their rights and duties, it also tells that, forgetting the differences of our color, form, caste and religion, we should unite the whole country in the thread of unity and make the country prosperous. To take you to the top, you should keep trying.

अशोक चक्र के बारे में रोचक तथ्य/ Interesting facts about Ashoka Chakra

24 comments:

  1. अशोक यानी शांति और भारत का प्रतीक हैं

    ReplyDelete
  2. बढ़िया जानकारी

    ReplyDelete
  3. bahut acchi jankari..kuch log hi pura detail jante honge. ...

    ReplyDelete
  4. Very informative 👍🏻

    ReplyDelete
  5. अच्छी जानकारी

    ReplyDelete
  6. चक्रवर्ती सम्राट अशोक अपने हृदय परिवर्तन के बाद अहिंसा, शांति और धर्म का मार्ग अपनाए तथा स्तंभों, शिलालेखों द्वारा इनका प्रचार प्रसार किए
    Rare article 👌👌👍👍

    ReplyDelete
  7. अशोक चक्र के विषय में विस्तृत जानकारी मिली और तीलियों का अर्थ तो अब तक पता ही नही था।
    अच्छी जानकारी

    ReplyDelete
  8. अशोक चक्र की चौबीस तीलियां देश तथा समाज के चहुंमुखी विकास को दर्शाती हैं।

    ReplyDelete
  9. This is the most important thing.

    ReplyDelete
  10. very good article..everyone should know about it..

    ReplyDelete
  11. Very good information 👍👍👍👍

    ReplyDelete
  12. Very good information 👍👍👍👍

    ReplyDelete