Ayurveda The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 60 - Burn(जलना)

 जलजाना

किसी भी तरह से जल जाने पर सबसे पहले कोशिश करें कि फफोले ना पड़े। इसके लिए बिना छिलका उतारे आलू को धोना है और फिर उसकी चटनी बनाकर उसे जले स्थान पर जितना जल्दी हो लगा देना चाहिए। आलू जलन को कम कर देगा। 
सबसे पहले उस स्थान पर पानी डाल दें या उस स्थान को ठंडे पानी में डाल दें। फ्रिज का पानी हो तो बहुत अच्छा है। चूने का पानी और भी अच्छा है। ताजा हल्दी पीसकर लगा सकते हैं। गेंदे के फूल की चटनी लगा सकते हैं। 

जलने के निशान को खत्म करने के लिए नारियल का शुद्ध तेल लगाना चाहिए। जलने के स्थान पर पपीते की चटनी भी लगा सकते हैं। दिन में दो-तीन बार लगाएं जब तक जख्म नहीं भरता है। 

आग या किसी गर्म चीज से अचानक से जल जाने से शरीर में फफोले पड़ जाते हैं। घी, तेल, दूध, चाय, भाप, गर्म तवे से जलने से भी फफोले पड़ जाते हैं। काफी तेज जलन होती है। कभी-कभी फफोलों में मवाद भी आ जाता है। 

जलने पर घरेलू उपचार ( Home Remedies for Burnt Part):-

#  सबसे पहले जले हुए हिस्से को ठंडे पानी में डालकर रखें। 
#  दही के पानी से में थोड़ा सा चूना मिलाकर जले हुए स्थान पर लगाएं। यह नुस्खा तेल से जलने पर भी उपयोग करें। 
#  तिल के तेल में जौ का भुना हुआ आटा मिलाकर लेप लगायें। 
#  तिल के तेल में खाने का चूना मिलाकर घोंटे और उसका लेप जले हुए स्थान पर लगाएं। 
#  कच्चे बथुए का रस जले हुए स्थान पर लगाएं। 
#  मुलहठी हो चंदन के साथ पानी में घिसकर लेप करें। 
#  मुल्तानी मिट्टी को दही में मिलाकर जले हुए स्थान पर लेप करें। 
#  तुलसी की पत्तियों को पानी में पीसकर उसका लेप जले हुए स्थान पर करें। 
#  गेहूं के आटे को पानी में घोलकर लेप की तरह लगाएं। 

यहाँ मैं आपलोगों के साथ एक घटना शेयर करना चाहती हूँ। मेरी बेटी स्कूटी के साइलेंसर से जल गयी थी। उस जगह की चमड़ी हट गयी थी। तब गमले में एलोवेरा का पौधा था। मैंने तुरंत जले स्थान पर एलोवेरा लगा दिया। जलन में बहुत जल्दी आराम मिल गया। मैंने दिनभर में कई बार ताजा एलोवेरा जेल और नारियल का तेल लगाया और बहुत जल्दी उसको आराम मिल गया। बहुत हल्का सा दाग पड़ा था, धीरे धीरे वह भी ठीक हो गया। 

एक घटना गांव की है। मैंने देखा है गांव पर लोग कई तरह की चीजें रखते हैं जो जरुरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। जैसे कि बहुत पुराना घी, मछली का तेल वगैरह। मैंने देखा गांव में कोई जल जाता था तो तुरंत घर आता था और शीशी में रखा मछली का तेल लगा के चला जाता था। एक दिन कोई खौलते दूध से जल गया फफोले पड़ गए लगातार उस जले जगह पर मछली का तेल लगाया गया जिससे जलन शांत होने के साथ साथ घाव भी जल्दी ठीक हो गया। 

अब मछली का तेल तो हर जगह ना मिले, पर एलोवेरा और नारियल तेल मिल सकता है। ये दोनों ही जलने पर बहुत कारगर हैं। 

26 comments:

  1. किचन में काम करते वक्त अक्सर जलता रहता है मैं एलोवेरा लगा लेती हूं तुरंत आराम मिल जाता है पानी में डालने पर आराम तो मिलता है पर निकालने पर फिर जलने लगता है एलोवेरा लगा देने पर जलन नहीं होती। ##good info 👍👍

    ReplyDelete
  2. बहुत उपयोगी और ज्ञानवर्धक पोस्ट।

    ReplyDelete
  3. Very useful post ## aloevera kai marj me achaa kaam karta 👍🏻👍🏻👍🏻

    ReplyDelete
  4. Hamare ghar me to aloevera Juice pine me, aloevera jel chehre per lagane me use hota...gamle me kai aloevera uga rakha ha... very very useful post..keep it up..

    ReplyDelete
  5. बहुत उपयोगी पोस्ट... अक्सर किचन में काम करते समय हल्का-फुल्का तो जलता ही रहता है..👍🏻👍🏻👌

    ReplyDelete
  6. Good... keep it up👍👍

    ReplyDelete
  7. सुधा पाण्डेयOctober 9, 2020 at 6:54 PM

    बहुत ही उपयोगी जानकारी, घर में खाना बनाते समय प्रायः जलने का खतरा रहता ही है, इन घरेलू नुस्खों से तकलीफ़ से बचा जा सकता है

    ReplyDelete
  8. Bahut upyogi post👍🏻👍🏻👍🏻

    ReplyDelete
  9. Very useful tips, aur kutch mile na mile aloevera mil hi jata hai,

    ReplyDelete
  10. सटीक उपाय
    👌👌

    ReplyDelete
  11. पवन कुमारMarch 28, 2023 at 6:05 PM

    जलने का जलन बहुत पीड़ा देता है ।
    इसके घरेलू उपाय बहुत ही जरूरी
    है । आपने इसे बतलाने का प्रयास किये
    यह हमलोगों के लिये काफी लाभदायक
    होगो।

    ReplyDelete
  12. सेहत का खजाना सुरक्षा का नजराना

    ReplyDelete
  13. संजय कुमारMarch 29, 2023 at 12:50 AM

    👌👌👌उपयोगी, लाभप्रद व ज्ञानवर्धक जानकारी शेयर करने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🙏💐💐

    ReplyDelete