राष्ट्रीय महिला दिवस
क्या आप जानते हैं 13 फरवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है? राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है और क्यों मनाया जाता है? 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है?
प्रतिवर्ष भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह नाईटिंगेल ऑफ़ इंडिया सरोजनी नायडू की जयंती को मनाने के लिए मनाया जाता है। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे अधिक मान्यता प्राप्त व्यक्तियों में से एक हैं। उन्होंने भारत में पहली महिला राज्यपाल बनकर इतिहास रचा। यह दिवस महान स्वतंत्रता सेनानी और कवयित्री, जिन्हें "भारतीय कोकिला (Nightingale of India)" के नाम से भी जाना जाता है, सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
सरोजिनी आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक बंगाली ब्राह्मण और हैदराबाद के निज़ाम कॉलेज के प्रिंसिपल थे, जबकि उनकी मां एक कवियत्री थी, जो कि बांग्ला भाषा में लिखती थी। उनके भाई वीरेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय एक क्रांतिकारी थे, और दूसरे भाई हरिंद्रनाथ एक कवि, नाटककार और एक अभिनेता थे। उनके परिवार को हैदराबाद में बहुत सम्मान प्राप्त था।

कई लोगों को राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर भ्रम है कि वह 8 मार्च को होता है लेकिन 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होता है।
क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय महिला दिवस
राष्ट्रीय महिला दिवस सरोजिनी नायडू को समर्पित है। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। वह बचपन से बुद्धिमान थीं। जब सरोजिनी नायडू 12 साल की थीं, तब से उन्हें कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी। बाद में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। देश की आजादी और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। आजादी के बाद सरोजिनी नायडू को पहली महिला राज्यपाल बनने का भी मौका मिला। उनके कार्यों और महिलाओं के अधिकारों के लिए उनकी भूमिका को देखते हुए सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
कब से हुई राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत
जब देश को 1947 में आजादी मिली तो उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने का गौरव एक महिला को प्राप्त हुआ। वह महिला सरोजिनी नायडू थी। बाद में साल 2014 में सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत की गई।
ज्ञानवर्धक लेख।
ReplyDeleteसादर।
----
जी नमस्ते,
आपकी लिखी रचना शुक्रवार १३ फरवरी २०२५ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
श्वेता जी नमस्ते।
Deleteआपका हार्दिक आभार।
---
पांच लिंकों के आनन्द में इस पोस्ट को स्थान देने के लिए आपका हार्दिक आभार 💐
ज्ञानवर्धक लेख।
ReplyDeleteसादर।
----
जी नमस्ते,
आपकी लिखी रचना शुक्रवार १३ फरवरी २०२५ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
ReplyDelete🙏🙏💐💐शुभरात्रि 🕉️
ReplyDelete🚩🚩जय माँ भवानी 🚩🚩
👍👍👍बहुत सुन्दर जानकारी 🙏
🙏आपका बहुत बहुत धन्यवाद 💐💐
👏👏👏नारी शक्ति को नमन 💐💐
🙏आपको भी महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायें 💐💐
Nice
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteNice
ReplyDelete