Sunday | इतवार

 

इतवार (Sunday)

Sunday | इतवार

🍂🍂💧अगर आप उस वक्त मुस्कुुुरा सकते हैं ...
जब आप पूरी तरह टूट चुके हों...
तो यकीन माने की दुनिया में... 
आपको कभी कोई नहीं तोड़ सकता...❤️❤️

जिंदगी

जिंदगी को जी 
उसे समझने की 
कोशिश ना कर..
सुंदर सपनों के 
ताने-बाने बुन  
उसमें उलझने की 
कोशिश ना कर..
चलते वक्त के साथ 
तू भी चल 
उसमें सिमटने की 
कोशिश ना कर.. 
अपने हाथों को फैलाकर 
सांस ले 
अंदर ही अंदर घुटने की 
कोशिश ना कर.. 
मन में चल रहे युद्ध को 
विराम दें 
खामखा खुद से लड़ने की 
कोशिश ना कर.. 
कुछ बातें भगवान पर छोड़ दे 
सब कुछ खुद सुलझाने की 
कोशिश ना कर.. 
जो मिल गया 
उसी में खुश रह 
जो सुकून छीन ले वह पाने की 
कोशिश न कर..
रास्ते की सुंदरता का लुफ्त उठा 
मंजिल पर जल्दी पहुंचने की 
कोशिश ना कर..

Sunday | इतवार
🍂🍂💧शब्दों के इत्तेफाक में 
यूं बदलाव करके देख 
तू देख कर न मुस्कुरा 
बस मुस्कुरा के देख..❤️❤️

25 comments:

  1. Sunday ko khubsurat banata...aaj ka blog...🌹🌹🌹🌹

    ReplyDelete
  2. इतवार को और भी अधिक खास बनाती बेहतरीन कविता "ज़िन्दगी"।

    ReplyDelete
  3. सुधा पाण्डेयMarch 7, 2021 at 1:25 PM

    प्यारी सी फ़ोटो के साथ साथ भावपूर्ण पंक्तियाँ हमारे रविवार को खास बना देती हैं,बहुत ही अच्छा ब्लॉग

    ReplyDelete
  4. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  5. ज़िन्दगी बदलने के लिए लड़ना पड़ता है आसान करने के लिए समझना पड़ता है.
    NYC picture👍

    ReplyDelete
    Replies
    1. संघर्ष तो हर वक्त है जिंदगी में.. और इसी से लड़ते रहना जिंदगी है.. पर कभी-कभी कुछ उलझनें ऐसी होती हैं, जिनको सुलझा पाना हमारे वश में नहीं होता उन उलझनों को वक्त पर छोड़ देना चाहिए....

      Delete
  6. सुन्दर चित्र के साथ अनूठी एवं शिक्षाप्रद कविता इतवार के दिन सरस व उन्मुक्त वातावरण बना देता है।सुंदर एवं रुचिकर ब्लॉग के लिए हार्दिक बधाई।

    ReplyDelete
  7. Wow wonderful pic 😘😘❤️

    ReplyDelete
  8. Achi Kavita jindagi par...Nice pic..

    ReplyDelete