Ayurveda The Synthesis of Yoga and Natural Remedies-34-Marigold

गेंदा(Marigold)
        गेंदा बाग- बगीचा, घर -आंगन और रास्तों के किनारे बहुतायत में उगता हुआ देखा जा सकता है।  भारत के अधिकांश राज्यों में इसके सुंदर फूलों के लिए खेती की जाती है। कहा जाता है कि देवी देवताओं को गेंदा के फूलों से काफी लगाव है। गेंदे के फूलों का इस्तेमाल सजावट और पूजा आदि के लिए भी किया जाता है, लेकिन यह बात शायद कम ही लोग जानते हैं कि गेंदे के फूलों का इस्तेमाल अनेक हर्बल नुस्खों के तौर पर भी किया जाता है। चलिए आज जानते हैं गेंदे से जुड़े हर्बल नुस्खों के बारे में:-
Benefits of Marigold (गेंदे के फूल के फायदे ):-

#  गेंदे के फूल की चटनी बनाकर घाव पर लगाया जाए तो बड़े से बड़ा घाव भी भर जाता है।
#  इस का रस पीने से घाव और भी जल्दी भरता है।
#  यह बहुत बड़ा एंटीसेप्टिक है, इसकी चटनी में एलोवेरा जूस मिलाकर उपयोग करने से बिल्कुल सोने में सुहागे जैसा परिणाम मिलता है।
#  कोढ़ की बीमारी में भी इसका अद्भुत परिणाम है। यह शरीर का गलना बंद कर देता है। किसी भी तरह की चोट में इसका उपयोग कर सकते हैं।
#  गेंदे के फूल त्वचा को गहराई से हिल करने में मदद करते हैं और स्किन सेल्स को रीजेनरेट करते हैं।
#  आंखों के नीचे आई सूजन को कम करने के लिए भी गेंदा फायदेमंद है।
#  एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण गेंदा चेहरे पर मुहांसों को कम करता है और इन्हें वापस आने से रोकता है।
#   रूखी त्वचा से परेशान हैं, तो गेंदे के फूलों का इस्तेमाल चेहरे पर लगाने में करें तथा गेंदे के फूल का रस का सेवन करें।
#   गेंदे का फूल एक बेहतरीन सौंदर्य उत्पाद है यह त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखता है। 
#   गेंदे के फूल का इस्तेमाल इत्र बनाने के लिए भी किया जाता है।
#   सूखे हुए गेंदे के फूल को मिश्री के साथ खाने से दमा और खांसी की शिकायत में आराम मिलता है।
#   बवासीर के रोगी को यदि गेंदा की पत्तियों का रस, काली मिर्च और नमक का घोल पिलाया जाए तो आराम मिलता है।
#  गेंदा के फूल का काढ़ा शाम को भोजन करने के बाद पीने से ट्यूमर को जड़ से नष्ट कर देता है।
#  गेंदा फूल का काढ़ा पीने से बुखार में आराम मिलता है।
#  गेंदा के पत्तों के  20 -30 ग्राम काढ़ा को सुबह शाम कुछ दिनों तक सेवन करने से पथरी गल कर निकल जाती है।

15 comments:

  1. गेंदे के फूल के इतने सारे फायदे होंगे इसका तो ज़रा भी आइडिया नहीं था शायद ही किसी को पता हो अब तो जल्दी कहीं दिखते भी नहीं है ये फूल # उपयोगी जानकारी 👍👌

    ReplyDelete
  2. गेंदा का फूल हम अभी तक साधारण ही समझते थे।परंतु इसके असाधारण गुणों के बारे में आज पता चला। बहुत आभार ,इतनी बढ़िया जानकारी शेयर करने के लिए।

    ReplyDelete
  3. सुधा पाण्डेयJuly 17, 2020 at 2:52 PM

    गेंदे के फ़ूल में इतने सारे औषधीय गुण होते हैं, पता ही नहीं था, अतिउत्तम ब्लॉग

    ReplyDelete
  4. Genda ka phool itna upyogi hai pata hi nahi tha, upyogi jaankari

    ReplyDelete
  5. Itne fayde...PTA hi nahi tha..

    ReplyDelete
  6. गेंदे का फूल वाह भई वाह इतने फायदे। डा.रूपा जी धन्यवाद, गोरे होने की उपाय बताइये, मैडम जी ।

    ReplyDelete
  7. Good information 👍👍👍👍

    ReplyDelete
  8. Useful information

    ReplyDelete
  9. पवन कुमारMarch 12, 2023 at 7:32 PM

    गेंदे का रंग बिरंगे फूल मनमोहक लगती है
    लेकिन इसकी औषधीय गुणों के बारे में आपने व्यापक रूप से बतलायें हैं जिससे हमलोगों को
    काफी फायदा हो सकता है इसके लिये आपका
    हृदय से आभार🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  10. अद्भुत औषधियों से बड़ा भरा हुआ है गेंदे का फूल अच्छी जानकारी आपने दी धन्यवाद🙏

    ReplyDelete
  11. वाह वाह क्या बात 👏🏻

    ReplyDelete