Sunderkand ~ सुंदरकांड - 4

सुंदरकांड 

Sunderkand ~ सुंदरकांड

हनुमानजी ने अशोकवन में सीताजी को देखा

देखि मनहि महुँ कीन्ह प्रनामा।
बैठेहिं बीति जात निसि जामा॥
कृस तनु सीस जटा एक बेनी।
जपति हृदयँ रघुपति गुन श्रेनी॥
हनुमानजी ने सीताजी का दर्शन करके नको मनही मनमेंप्रणाम किया और बैठे। इतने में एक प्रहर रात्रि बीत गयी॥
हनुमानजी सीताजी को देखते है, सो उनका शरीर तो बहुत दुबलाहो रहा है। सरपर लटोकी एक वेणी बंधी हुई है। और अपने मनमें श्री राम के गुणों का जप कर रही है॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
दोहा (Doha – Sunderkand)
निज पद नयन दिएँ मन राम पद कमल लीन।
परम दुखी भा पवनसुत देखि जानकी दीन 8
और अपने पैरो में दृष्टि लगा रखी है। मन रामचन्द्रजी के चरणों में लीन हो रहा है।
सीताजीकी यह दीन दशा देखकर हनुमानजीको बड़ा दुःख हुआ॥ जय सियाराम जय जय सियाराम

अशोक वाटिका में रावण और सीताजी का संवाद

चौपाई (Chaupai – Sunderkand)
तरु पल्लव महँ रहा लुकाई।
करइ बिचार करौं का भाई॥
तेहि अवसर रावनु तहँ आवा।
संग नारि बहु किएँ बनावा॥
हनुमानजी वृक्षों के पत्तो की ओटमें छिपे हुए मनमें विचार करने लगे कि हे भाई अब मै क्या करू?
उस अवसरमें बहुतसी स्त्रियोंको संग लिए रावण वहा आया। जो स्त्रिया रावणके संग थी, वे बहुत प्रकार के गहनों से बनी ठनी थी॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
बहु बिधि खल सीतहि समुझावा।
साम दान भय भेद देखावा॥
कह रावनु सुनु सुमुखि सयानी।
मंदोदरी आदि सब रानी॥
उस दुष्टने सीताजी को अनेक प्रकार से समझाया। साम, दाम, भय और भेद अनेक प्रकारसे दिखाया॥
रावणने सीतासे कहा कि हे सुमुखी! जो तू एकबार भी मेरी तरफ देख ले तो हे सयानी॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
तव अनुचरीं करउँ पन मोरा।
एक बार बिलोकु मम ओरा॥
तृन धरि ओट कहति बैदेही।
सुमिरि अवधपति परम सनेही॥
जो ये मेरी मंदोदरी आदी रानियाँ है इन सबको तेरी दासियाँ बना दूं यह मेरा प्रण जान॥
रावण का वचन सुन बीचमें तृण रखकर (तिनके का आड़परदा रखकर), परम प्यारे रामचन्द्रजीका स्मरण करके सीताजीने रावण से कहा॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
सुनु दसमुख खद्योत प्रकासा।
कबहुँ कि नलिनी करइ बिकासा॥
अस मन समुझु कहति जानकी।
खल सुधि नहिं रघुबीर बान की॥
की हे रावण! सुन, खद्योत अर्थात जुगनू के प्रकाश से कमलिनी कदापी प्रफुल्लित नहीं होती। किंतु कमलिनी सूर्यके प्रकाशसेहीप्रफुल्लित होती है। अर्थात तू खद्योतके (जुगनूके) समान है औररामचन्द्रजी सूर्यके सामान है॥
सीताजीने अपने मन में ऐसे समझकर रावणसे कहा कि रे दुष्टरामचन्द्रजीके बाणको अभी भूल गया क्या? वह रामचन्द्रजी का बाण याद नहीं है॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
सठ सूनें हरि आनेहि मोही।
अधम निलज्ज लाज नहिं तोही॥
अरे निर्लज्जअरे अधम! रामचन्द्रजी के सूने तू मुझको ले आया। तुझे शर्म नहीं आती॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
दोहा (Doha – Sunderkand)
आपुहि सुनि खद्योत सम रामहि भानु समान।
परुष बचन सुनि काढ़ि असि बोला अति खिसिआन 9
सीता के मुख से कठोर वचन अर्थात अपनेको खद्योतके (जुगनूके) तुल्य और रामचन्द्रजीको सुर्यके समान सुनकर रावण को बड़ा क्रोध हुआ। जिससे उसने तलवार निकाल कर ये वचन कहे 9

रावण और सीताजी का संवाद

चौपाई (Chaupai – Sunderkand)
सीता तैं मम कृत अपमाना।
कटिहउँ तव सिर कठिन कृपाना॥
नाहिं सपदि मानु मम बानी।
सुमुखि होति जीवन हानी॥
हे सीता! तूने मेरा मान भंग कर दिया है। इस वास्ते इस कठोर खडग (कृपान) से मैं तेरा सिर उड़ा दूंगा॥
हे सुमुखी, या तो तू जल्दी मेरा कहना मान ले, नहीं तो तेरा जी जाता है॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
स्याम सरोज दाम सम सुंदर।
प्रभु भुज करि कर सम दसकंधर॥
सो भुज कंठ कि तव असि घोरा।
सुनु सठ अस प्रवान पन मोरा॥
रावण के ये वचन सुनकर सीताजी ने कहा, हे शठ रावण, सुन, मेरा भी तो ऐसा पक्का प्रण है की या तो इस कंठपर श्याम कमलोकी मालाके समान सुन्दर और हाथिओ के सुन्ड के समान सुढार रामचन्द्रजी की भुजा रहेगी या तेरा यह महाघोर खडंग रहेगा। अर्थात रामचन्द्रजी के बिना मुझे मरना मंजूर है पर अन्यका स्पर्श नहीं करूंगी॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
चंद्रहास हरु मम परितापं।
रघुपति बिरह अनल संजातं॥
सीतल निसित बहसि बर धारा।
कह सीता हरु मम दुख भारा॥
सीता उस तलवार से प्रार्थना करती है कि हे तलवार! तू मेरा सिर उडाकर मेरे संताप को दूर कर क्योंकि मै रामचन्द्रजीकी विरहरूप अग्निसे संतप्त हो रही हूँ॥
सीताजी कहती है, हे असिवर! तेरी धाररूप शीतल रात्रिसे मेरे भारी दुख़को दूर कर॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
सुनत बचन पुनि मारन धावा।
मयतनयाँ कहि नीति बुझावा॥
कहेसि सकल निसिचरिन्ह बोलाई।
सीतहि बहु बिधि त्रासहु जाई॥
सीताजीके ये वचन सुनकर, रावण फिर सीताजी को मारने को दौड़ा। तब मय दैत्यकी कन्या मंदोदरी ने नितिके वचन कह कर उसको समझाया॥
फिर रावणने सीताजीकी रखवारी सब राक्षसियोंको बुलाकर कहा कि तुम जाकर सीता को अनेक प्रकार से त्रास दिखाओ॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
मास दिवस महुँ कहा माना।
तौ मैं मारबि काढ़ि कृपाना॥
यदि वह एक महीने के भीतर मेरा कहना नहीं मानेगी तो मैं तलवार निकाल कर उसे मार डालूँगा॥जय सियाराम जय जय सियाराम
दोहा (Doha – Sunderkand)
भवन गयउ दसकंधर इहाँ पिसाचिनि बृंद।
सीतहि त्रास देखावहिं धरहिं रूप बहु मंद 10
उधर तो रावण अपने भवनके भीतर गया। इधर वे नीच राक्षसियोंके झुंडके झुंड अनेक प्रकारके रूप धारण कर के सीताजीको भय दिखाने लगे॥जय सियाराम जय जय सियाराम

त्रिजटा का स्वप्न

चौपाई (Chaupai – Sunderkand)
त्रिजटा नाम राच्छसी एका।
राम चरन रति निपुन बिबेका॥
सबन्हौ बोलि सुनाएसि सपना।
सीतहि सेइ करहु हित अपना॥
उनमें एक त्रिजटा नाम की राक्षसी थी। वह रामचन्द्रजीकेचरनोंकी परमभक्त और बड़ी निपुण और विवेकवती थी॥
उसने सब राक्षसियों को अपने पास बुलाकर, जो उसको सपना आया था, वह सबको सुनाया और उनसे कहा की हम सबको सीताजी की सेवा करके अपना हित कर लेना चाहिए॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
सपनें बानर लंका जारी।
जातुधान सेना सब मारी॥
खर आरूढ़ नगन दससीसा।
मुंडित सिर खंडित भुज बीसा॥
क्योकि मैंने सपने में ऐसा देखा है कि एक वानरने लंकापुरीको जलाकर राक्षसों की सारी सेनाको मार डाला॥
और रावण गधेपर सवार होकर दक्षिण दिशामें जाता हुआ मैंने सपने में देखा है। वह भी कैसा की नग्नशरीर, सिर मुंडा हुआ और बीस भुजायें टूटी हुई॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
एहि बिधि सो दच्छिन दिसि जाई।
लंका मनहुँ बिभीषन पाई॥
नगर फिरी रघुबीर दोहाई।
तब प्रभु सीता बोलि पठाई॥
और मैंने यह भी देखा है कि मानो लंकाका राज विभिषणको मिल गया है॥
और नगरिके अन्दर रामचन्द्रजी की दुहाई फिर गयी है। तब रामचन्द्रजीने सीताको बुलाने के लिए बुलावा भेजा है॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
यह सपना मैं कहउँ पुकारी।
होइहि सत्य गएँ दिन चारी॥
तासु बचन सुनि ते सब डरीं।
जनकसुता के चरनन्हि परीं॥
त्रिजटा कहती है की मै आपसे यह बात खूब सोच कर कहती हूँ की, यह स्वप्न चार दिन बितने के बाद सत्य हो जाएगा॥
त्रिजटाके ये वचन सुनकर सब राक्षसियाँ डर गई। और डरके मारे सब सीताजीके चरणों में गिर पड़ी॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
दोहा (Doha – Sunderkand)
जहँ तहँ गईं सकल तब सीता कर मन सोच।
मास दिवस बीतें मोहि मारिहि निसिचर पोच 11
फिर सब राक्षसियाँ मिलकर जहां तहां चली गयी तब सीताजीअपने मनमें सोच करने लगी की एक महिना बितनेके बाद यह नीच राक्षस (रावण) मुझे मार डालेगा 11 जय सियाराम जय जय सियाराम

सीताजी और त्रिजटा का संवाद

चौपाई (Chaupai – Sunderkand)
त्रिजटा सन बोलीं कर जोरी।
मातु बिपति संगिनि तैं मोरी॥
तजौं देह करु बेगि उपाई।
दुसह बिरहु अब नहिं सहि जाई॥
फिर त्रिजटाके पास हाथ जोड़कर सीताजी ने कहा की हे माता! तू मेरी सच्ची विपत्तिकी साथिन है॥
सीताजी कहती है की जल्दी उपाय कर नहीं तो मै अपना देह तजती हूँ। क्योंकि अब मुझसे अति दुखद विरहका दुःख सहा नहीं जाता॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
आनि काठ रचु चिता बनाई।
मातु अनल पुनि देहि लगाई॥
सत्य करहि मम प्रीति सयानी।
सुनै को श्रवन सूल सम बानी॥
हे माता! अब तू जल्दी काठ ला और चिता बना कर मुझको जलानेके वास्ते जल्दी उसमे आग लगा दे॥
हे सयानी! तू मेरी प्रीति सत्य कर। सीताजीके ऐसे शूलके सामान महाभयानाक वचन सुनकर॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
Sunderkand ~ सुंदरकांड

11 comments:

  1. जय हनुमान ज्ञान गुन सागर 🙏

    ReplyDelete
  2. बड़े मंगलवार की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌺

    ReplyDelete
  3. Jai shri Ram ��

    ReplyDelete
  4. जय राम,जय राम,जय हनुमान।

    ReplyDelete
  5. जय हनुमान

    ReplyDelete
  6. Jai Shri Ram...jai jai hanuman..

    ReplyDelete