Ayurveda The Synthesis of Yoga and Natural Remedies-20- Weak Memory

यादास्त 
याददाश्त बढ़ाने का सबसे आसान और अचूक ...
       कमजोर स्मरण शक्ति आजकल प्रायः युवा लोगों में देखी जाती है। बुढ़ापे में भी इसकी आम शिकायत रहती है।मनुष्य अपने दिमाग का 5 -8 % ही उपयोग करता है। जिसके कारण दिमाग धीमी गति से काम करता है और हम कुछ छोटी बातों और चीजों को भूल जाते हैं। या ये भी कह सकते हैं कि जिन बातों पर ध्यान नहीं देते वो भूल जाती है।
यादास्त कमजोर होने का कारण :-(Causes Of  Weak Memory  ):- यादास्त कमजोर होने के कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण आज की हमारी व्यस्त भागमभाग जीवनशैली है। जिसमें हम अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाते। धीरे -धीरे छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करते करते यह बीमारी का रूप ले लेता है। कुछ मुख्य कारण :
#  अत्यधिक चिंता
#  अच्छी नींद न लेना
#  भय ग्रस्त होना
#  अत्यधिक क्रोध या शोक में रहना
#  सुबह नाश्ता (भोजन) ना करना , देर तक खाली पेट रहना
#  पानी कम पीना, शरीर की आवश्यकता से कम पानी पीने से भी यादास्त कमजोर होने के साथ और भी परेशानियाँ होती हैं।
#  एक समय पर कई काम करना
#  हानिकारक पदार्थों का सेवन, जैसे बीड़ी, सिगरेट, शराब, पिज़्ज़ा, बर्गर आदि

यादास्त कमजोर होने  के लक्षण (Symptoms of Weak Memory):-

#  दिमाग का हर समय थका हुआ महसूस होना।
#  हमेशा सिर दर्द की शिकायत रहना।
#  किसी काम में मन नहीं लगना।
#  बातों को या चीजों को जल्दी भूल जाना।

स्मरण शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपचार (Home Remedies For strong memory ):-
याददाश्त बढ़ाने के आसान उपाय| याद ...

इसके कुछ घरेलू उपचार निम्नलिखित हैं।
#  सुबह - शाम बादाम रोगन या देसी गाय का घी नाक में डालें। 
# शंखपुष्पी को पीसकर चूर्ण बनाएं 250 ग्राम दूध में आधा चम्मच शंखपुष्पी और 1 चम्मच शहद मिलाकर प्रातः काल लें।
#  प्रतिदिन सुबह गाय के दूध के साथ 1 आँवले का मुरब्बा लेने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।
#  गाय  दूध में 8 -10 खजूर उबालकर पीने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।
#  गाय  दूध में मुलहठी का 1 चम्मच चूर्ण डालकर पियें।
#  पीपल के पेड़ की छाल का चूर्ण शहद के साथ चाटें।
#  आम का रस, अदरख का रस, तुलसी के पत्तों का रस बराबर मात्रा में लेकर शहद के साथ उपयोग करें।
#  5 -7 बादाम गिरी रात को पानी में भिगों दें, सुबह इसका पेस्ट बनाकर दूध के साथ लें।
#  स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, भ्रामरी तथा उद्गीत प्राणायाम करें।

नियमित करें योग रहें निरोग 

18 comments:

  1. Mai to koi saman rakh k aati hum, aur turant hi bhul jati hu. kisi se baat karte huye bhi yahi hota...sochti hun kuch bolu, fir bhul jata kya bolne wali thi��������

    ReplyDelete
    Replies
    1. Hume to lagta ye jyadatar ladies ki problem ha...

      Delete
  2. Age ke saath saath memory weak hoti hai.. but aapka point of view bhi sahi hai.. 👏👏

    ReplyDelete
    Replies
    1. Age k saath to hota ha...per hume yaad ha jab hum chote the meri dadi ko bol do ki is samay per baat yaad dila dijiyega...wo adject us samay se yaad dila deti thi....humlogo ka to abhi hi bura haal ha..

      Delete
  3. Tumhare tips ko jarur follow karungi dekhti hu sadasy tej hota hai ya nhi

    ReplyDelete
    Replies
    1. Badam Rogan ya gay ka ghee koi ek raak ko naak me daal kr soya karo...lagataar 5-6 month

      Delete
  4. मेमोरी लॉस भी बहुत कॉमन प्रॉब्लम होती जा रही आजकल की। लेख के माध्यम से उत्तम प्रयास।

    ReplyDelete